Wednesday, March 3, 2021

मां बनने वाली हैं श्रेया घोषाल, बेबी बम्प की तस्वीर शेयर कर फैन्स को दी खुशखबरी

श्रेया घोषाल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। श्रेया ने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से प्यार और आशीर्वाद की गुजारिश की है। श्रेया घोषाल बहुत जल्द मां बनने वाली हैं और बेबी बम्प में अपनी तस्वीर शेयर कर फैन्स से यह खुशखबरी शेयर की है। इस तस्वीर में श्रेया दोनों हाथ से अपना बेबी बम्प टच करती नर आ रही हैं। श्रेया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है! शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हमने अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है।' श्रेया के इस पोस्ट पर फैन्स और इंडस्ट्री से दोस्तों ने बधाइयां देनी शुरू कर दी है। शादी के करीब 6 साल बाद श्रेया पहली बार मां बनने जा रही हैं और इसे लेकर वह काफी खुश और उत्साहित हैं। बता दें कि 5 फरवरी 2015 में प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य से शादी रचाई थी। श्रेया और शिलादित्य बचपन के दोस्त रह चुके हैं। शिलादित्य टेकी हैं और Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर हैं। अपनी शादी की खुशखबरी भी श्रेया ने एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को दी थी। शादी के अगले दिन एक पोस्ट में श्रेया ने लिखा था, 'बीती रात (5 फरवरी को) मैंने अपने प्यार से हमारे परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बंगाली ट्रेडिशन में शादी कर ली। शिलादित्य और मैं हमारे जीवन के नए दौर के लिए आप सभी से शुभकामनाएं चाहते हैं।' श्रेया ने 2002 में संजय लीला भंसाली की 'देवदास' से अपने पार्श्व गायन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने पांच गीतों 'सिलसिला ये चाहत का', 'बैरी पिया', 'छलक छलक', 'मोरे पिया' और 'डोला रे डोला' की गायकी की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qgtUjy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment