शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राज कुंद्रा शिल्पा के लिए अपनी दीवनगी जता रहे हैं जिसपर वह ऐसा जवाब देती हैं जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस फनी वीडियो में राज कुंद्रा कहते नजर आ रहे हैं, 'हमेशा मैं तेरे पीछे-पीछे ही रहता हूं, मैं तुझे तेरी खुशबू से पहचान लेता हूं कि तुम कहां हो।' इसपर शिल्पा कहती हैं- फिर तो सारे गुण कुत्ते वाले ही हैं। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा है, 'य़ह उनके लिए जो मेरा पंजाबीपना मिस करते हैं।' इस वीडियो पर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी मालदीव की सैर पर थे। इस ट्रिप पर उनके कुछ क्लोज़ फ्रेंड्स भी मौजूद थे। शिल्पा और राज ने मालदीव के कई वीडियोज़ के अलावा ढेरों तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वहां की मस्ती साफ नजर आ रही थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/306MLmH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment