Wednesday, March 3, 2021

फिर बनेगी सुशांत सिंह राजपूत की अटकी हुई फिल्‍म? रूमी जाफरी बोले- रिया चक्रवर्ती ही होंगी हीरोइन

पिछले साल 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन से पहले डायरेक्टर उन्हें और को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। रूमी ने इस बारे में सुशांत से बात भी कर ली थी। मगर जब तक यह फिल्म शुरू हो पाती उससे पहले ही सुशांत का निधन हो गया। सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था। अब रिया जमानत पर बाहर हैं। हालांकि रूमी जाफरी अभी भी रिया चक्रवर्ती के साथ उस फिल्म को बनाना चाहते हैं मगर अब इसमें हीरो कोई और होगा। जब संजय दत्त कर सकते हैं तो रिया क्यों नहीं? बता दें कि जब सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया गया था तब कई अन्य बॉलिवुड सिलेब्स के साथ ही रूमी जाफरी भी रिया के सपोर्ट में आगे आए थे। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूमी जाफरी ने कहा है कि वह रिया के साथ जरूर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब संजय दत्त जमानत पर बाहर आकर फिल्में कर सकते हैं तो रिया क्यों नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि रिया और उनके परिवार ने बहुत कुछ सहन किया है। जिस दौर से वह गुजरी हैं इसके बाद वह और बेहतर ऐक्टर बन जाएंगी। 'चेहरे' से वापसी कर रही हैं रिया रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' से रिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। रूमी ने कहा है कि वह एक और फिल्म के लिए रिया को साइन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह शुरू से कहते आए हैं कि रिया और उनका परिवार सुशांत के मामले में निर्दोष है। रूमी ने कहा कि उन्होंने सुशांत के केस से पहले रिया के साथ काम किया था। सुशांत-रिया के साथ लव स्टोरी बनाना चाहते थे रूमी रूमी ने बताया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के साथ लंदन में एक लव स्टोरी फिल्म बनाना चाहते थे। इस फिल्म को प्रड्यूसर वासू भगनानी बनाने वाले थे और इसे कोविड लॉकडाउन के बाद शूट किया जाना था। मगर लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही सुशांत का निधन हो गया। अब रूमी रिया के साथ इसी फिल्म को किसी अन्य हीरो को लेकर बनाएंगे या किसी अन्य फिल्म में रिया को साइन करेंगे, यह तो अभी स्पष्ट नहीं है। मगर रूमी ने इतना जरूर कहा है कि वह रिया के साथ जरूर काम करेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c0fOxA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment