बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने अपनी लाइफ पर बन रही फिल्म 'साइना' का पोस्टर शेयर किया है और इसी के साथ अपने दिल का हाल बयां किया है। परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जो साइना नेहवाल को बेहद पसंद आया है। साइना ने अब इसी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके किरदार में ढलीं परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में परिणीति के चेहरे नर आ रहा बड़ा सा तिल एक झटके में साइना नेहवाल की याद दिलाता है। साइना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'Wowww मिनी साइना, यह लुक मुझे काफी पसंद आया।' इसे पोस्ट करते हुए साइना ने परिणीति चोपड़ा को टैग भी किया है। एक और पोस्टर शेयर करते हुए साइना नेहवाल ने परिणीति चोपड़ा के किरदार साइना को ऑल द बेस्ट लिखकर विश किया है। उन्होंने इस पोस्टर को भी शानदार बताया है। इससे पहले साइना ने फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा- मुझे हमारे देश के झंडे को सबसे ऊंचा लहराते देख हमेशा गर्व महसूस होता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस रोल में अब भी परिणीति को फिट नहीं मान रहे। किसी ने इस फिल्म में साइना के रोल में श्रद्धा कपूर को फिट बताया है तो किसी ने घटिया चॉइस लिखकर अपनी नाराजगी दिखाई है। वहीं एक यूजर ने लोकल वर्जन बताया है। कइयों की निगाहें परिणीति के बालों में लगी पिंक क्लिप पर भी है। साइना के एक फैन ने लिखा है, 'उम्मीद है कि बॉलिवुड आपकी जिंदगी की कहानी के साथ न्याय करेगा। उनका पता नहीं, ये कभी भी कुछ कचरा कर कर सकता है।' हालांकि ऐसे कई फैन्स हैं जिन्हें साइना के रोल में परिणीति पसंद आई हैं और वे इस फिल्म से पूर उम्मीद लेकर बैठे हैं। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी इस फिल्म 'साइना' 26 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें मानव कौल साइना के कोच पुलैला गोपीचंद के रोल में दिखेंगे। याद दिला दें कि परिणीति से पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया था, लेकिन व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OqAnLO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment