Wednesday, December 2, 2020

कंगना रनौत ने BMC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने के बाद अब के खिलाफ का रुख किया है। कंगना ने सुप्रीम कोर्ट में एक कैविएट दाखिल की है। कंगना ने अपनी अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि मुंबई में उनकी प्रॉपर्टी की तोड़फोड़ करने के मामले में उनका पक्ष सुने कोई भी ऑर्डर नहीं दिया जाना चाहिए। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद बीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि मुंबई की प्रॉपर्टी में की गई तोड़फोड़ के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा राहत दिए जाने के विरोध में पहुंचे बीएमसी के केस में उनका पक्ष सुने बिना कोई भी आदेश नहीं दिया जाना चाहिए।' बता दें कि पिछले ही हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि 9 सिंतबर को कंगना रनौत के घर में बीएमसी द्वारा तोड़फोड़ किया जाना गलत था। कोर्ट ने इस तोड़फोड़ को गैरकानूनी बताया था और बीएमसी को इसके एवज में कंगना को हर्जाना दिए जाने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने हर्जाने की रकम की वैल्यू करने के लिए वैल्यूअर्स का भी अपॉइंटमेंट किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Vs3lv2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment