Wednesday, December 2, 2020

वीडियो: 'भाभी' से मिलवाएंगे वरुण धवन, शादी का अनाउंसमेंट या पब्लिसिटी स्टंट?

पिछले काफी समय से और उनकी गर्लफ्रेंड की शादी के चर्चे चल रहे हैं। हालांकि पिछले साल से ही इनकी शादी का अंदाजा लगाया जा रहा है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी कन्फर्म खबर सामने नहीं आई है। अब लगता है कि वरुण धवन कोई बड़ी अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैन्स को इसकी हिंट भी दी है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'अब मैं इसे और नहीं छिपा सकता हूं। हमेशा कुछ न कुछ अफवाहें चलती रहती हैं जिन्हें आप स्पष्ट नहीं कर सकते हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि कल मैं सभी को उनकी भाभी से मिलवाने जा रहा हूं।' वरुण के इस वीडियो के बाद फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी का अनाउंसमेंट कर सकते हैं या फिर ऐसा भी हो सकता है कि यह वरुण धवन की आने वाली फिल्म '' के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट हो। अब जो भी हो लेकिन वरुण के इस वीडियो से फैन्स के बीच उत्सुकता तो जाग ही गई है कि एक दिन बाद क्या अनाउंसमेंट होने जा रहा है। वैसे बता दें कि हाल में ही वरुण की फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 1995 में आई सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3myPDm2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment