सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की जांच शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति को गेस्ट हाउस ले जाकर सीबीआई की टीम की पूछताछ की बात सामने आ चुकी है। सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह का कहना है कि प्रफेशनल राइवलरी पर भी जांच होगी। वहीं उन्होंने रिया और महेश भट्ट के वायरल चैट पर भी बात की।महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट हाल ही में लीक हुए हैं। इनमें रिया के मूव-ऑन करने और सुशांत का घर छोड़कर रिश्ता खत्म करने जैसी बातें सामने आ रही हैं। ये चैट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। इस चैट में 8 जून डेट दिखाई दे रही है। रिया इसी दिन सुशांत का घर छोड़कर आई थीं।
विकास सिंह का कहना है कि रिया खुद घर छोड़कर आई थीं। जबकि बयान में उन्होंने कहा था कि सुशांत ने उन्हें जाने के लिए कहा था। वह कुछ दिन के लिए उनको छोड़कर आई थीं। बता दें कि 8 जून को सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने महेश भट्ट को मेसेज किया था। इस मेसेज में उन्होंने लिखा है, आयशा आगे बढ़ चुकी है। (आयशा उनके 'जलेबी' फिल्म के किरदार का नाम है) इस चैट में ये भी सामने आया है कि महेश भट्ट ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए समझाया था।
विकास सिंह ने कहा कि ये चैट सामने आने से उनको तगड़ा नुकसान पहुंचने वाला है। हैरानी की बात है कि ये चैट लीक किसने की। इसमें रिया का बयान झूठा साबित हो रहा है।
क्या रिया इल्जाम कहीं और लगाने की कोशिश कर सकती हैं, इस पर विकास सिंह ने कहा कि वह ब्लेम शिफ्ट नहीं कर सकतीं। अगर इस तरह से किया तो इससे वह और ज्यादा फंस जाएंगी।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह का कहना है, हमने प्रफेशनल दुश्मनी वाला ऐंगल नहीं छोड़ा है। यह भी जांच का हिस्सा रहेगी। इसके बारे में हमें सीधे जानकारी नहीं थी तो इस बात में ज्यादा दम नहीं लगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31hgv1r
via IFTTT
No comments:
Post a Comment