Tuesday, August 25, 2020

सुशांत के घर दिखने वाली मिस्ट्री गर्ल पर शिबानी दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया- वो कौन थी

की मौत को 2 महीने से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। यह केस तबसे लगातार सुर्खियों में है। सुशांत के फैन्स इस केस में काफी ऐक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर वे कई तरह के दावे कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक 'मिस्ट्री गर्ल' की बात की जा रही थी। कई लोगों का दावा था कि यह लड़की फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर हैं। अब शिबानी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। शिबानी ने बताया- कौन थी 'मिस्ट्री गर्ल' शिबानी दांडेकर ने ट्विटर पर लिखा है, ये न तो मैं हूं न ही सिमोन है। कृपया कयास लगाने से पहले फैक्ट चेक कर लें। ये उनकी पीआर राधिका निहलानी और उनकी असिस्टेंट हैं। फेक न्यूज फैलाना बंद करें। मेरी चुप्पी आपको लगातार झूठ और नफरत फैलाने का अधिकार नहीं देती। सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी लड़की बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की दौड़कर उनके घर जाती दिखाई दी थी। लड़की ने मास्क लगाया हुआ था जिसके वजह से नहीं पता चल पा रहा था कि कौन है। लोग कई तरह के कयास लगा रहे थे। कुछ का कहना था कि यह रिया चक्रवर्ती हैं। वहीं कुछ लोग इसे शौविक की गर्लफ्रेंड जमीला बता रहे थे। वहीं शिबानी दांडेकर का नाम भी लिया जा रहा था। रिया और शिबानी हैं दोस्त रिया चक्रवर्ती शिबानी की करीबी हैं। सुशांत की मौत के बाद दोनों को साथ में देखा जा चुका है। अब शिबानी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है कि वह सुशांत की ही पीआर थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32gvXtW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment