Saturday, August 8, 2020

वीडियो: यूरोप ट्रिप में सुशांत ने अपनी लिस्ट से पूरा किया था ये ड्रीम, बाद में क्या हुआ जो बिगड़ी हालत?

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR होने के बाद उनकी यूरोप ट्रिप काफी सुर्खियों में है। सुशांत के पीए रह चुके अंकिता आचार्या, उनके गार्ड और उनके कई हाउस हेल्प ने ये बताया कि यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत बदल गए थे। यह ट्रिप अक्टूबर 2019 में हुई थी। इस ट्रिप की तस्वीरों के बाद इसके कुछ वीडियोज यहां हैं। आप देख सकते हैं सुशांत इसमें कितने खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनका एक ड्रीम भी इसी ट्रिप में पूरा हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत बीते साल अक्टूबर में यूरोप गए थे। इस ट्रिप में रिया चक्रवर्ती भी उनके साथ गई थीं। उनके जानने वालों का कहना है कि इस ट्रिप से लौटकर सुशांत की तबीयत बिगड़ गई थी और वह दवाएं लेने लगे थे।

Mickey in Disneyland ! ✨ #livingMyDreams#lovingMyDreams 🌈 pic.twitter.com/JAJBbLTLP0
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) October 9, 2019

सुशांत ने अपनी ड्रीम लिस्ट बना रखी थी। उनमें से एक ड्रीम डिज्नीलैंड घूमने का था। इस ट्रिप पर सुशांत ने अपना वो सपना पूरा किया था। इसका वीडियो उन्होंने खुद ट्विटर पर पोस्ट किया था। रिया और सुशातं इस हॉलिडे से बीती दिवाली के आसपास लौटे थे।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XIwovY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment