सुशांत की मौत के बाद से लगातार नई-नई चीजें सामने आ रही हैं। इस बार सुशांत की लव लाइफ को लेकर कुछ नई बातें सामने आई हैं, जिसमें सारा अली खान का जिक्र है।दरअसल, सुशांत के दोस्त सैमुअल हाओकिप का एक सोशल मीडिया पोस्ट इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सुशांत और सारा एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। कहा गया कि सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती में भी काफी अच्छी दोस्ती थी। ...और अब चर्चा होने लगी है कि सुशांत की वजह से ही रिया और सारा की दोस्ती टूटी थी।
मिड-डे की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2017 में, सारा और रिया दोस्त थीं और अक्सर उन्हें साथ पार्टी करते और जिम जाते देखा जाता था। फिर कुछ समय बाद दोनों ऐक्ट्रेस एक साथ नजर आनी बंद हो गईं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सारा उस समय सुशांत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में व्यस्त थीं, जबकि रिया अपने दूसरे प्रॉजेक्ट्स में बिजी रहीं। इसके बाद दिसंबर 2017 में उनकी दोस्ती टूटने की खबरें इंटरनेट पर आईं। इसी के साथ दोनों के बीच रिश्ते में सुशांत को लेकर खटास की बातें भी सामने आईं।
ईटाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सैमुअल ने सारा और सुशांत के रिश्ते पर डिटेल में बात की है।सैमुअल ने पोस्ट किया था सारा ने 'सोनचिड़िया' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद सुशांत से ब्रेकअप कर लिया। उन्होंने शक जताया कि क्या किसी बॉलिवुड माफिया के कहने पर ऐसा किया था।
सैमुअल ने यह भी बताया कि सारा दोस्त थीं। उन्होंने कहा, 'हम सब साथ में घूमते थे। मैं उन पर ब्लेम नहीं लगा रहा क्योंकि किसी ने मुझे लिखित में नहीं दिया कि मैंने किसी के प्रेशर में ब्रेकअप कर लिया।'
सारा और सुशांत की इक्वेशन पर सैमुअल ने बताया, मेरे टाइम पर सारा और सुशांत का ब्रेकअप हो गया। फिर रिया सुशांत की जिंदगी में आई थीं।
उन्होंने लिखा,'मुझे हमेशा लगा कि सारा के साथ उनकी बेहतर बॉन्डिंग थी। जैसा कि मैंने अपने पोस्ट में लिखा है, दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते थे। दोनों को साथ देखकर लगता था कोई फिल्म हो। उनकी एनर्जी बहुत प्योर थी।
सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती की जिम वाली कई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों की अच्छी बॉन्डिंग भी साफ-साफ नजर आ रही है।
जब साथ जिम से बाहर निकलते हुए सारा और रिया कैमरे में हुई थीं कैद।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3l478dt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment