
अपने अलग अदांज के लिए मशहूर बॉलिवुड ऐक्टर सोमवार यानी 6 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से लेकर बी-टाउन स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, ने भी रणवीर सिंह अपनी स्टाइल में बर्थडे विश किया है। दिलचस्प है रितेश देशमुख का ट्वीट रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर रणवीर के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा, 'अडानी को जो इलेक्ट्रिसिटी का बिल देता है... वो!! एनर्जी की दुकान रणवीर सिंह को हैपी वाले बर्थडे की शुभकामनाएं!!! लव यू मैन...' रणवीर सिंह का 10 साल का बॉलिवुड करियर साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपना करियर शुरू करने वाले रणवीर सिंह की गिनती आज बॉलिवुड के टॉप स्टार्स में होती है। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 2018 में रणवीर सिंह ने ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी रचाई थी। रणवीर सिंह की फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अपनी फिल्म '83' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। वह कपिल देव की पत्नी रोमी देवी की भूमिका निभाएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38tiVfy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment