रणवीर सिंह की दीपिका पादुकोण की फैमिली सी बॉन्डिंग काफी अच्छी है और खासकर उनकी साली अनीशा पादुकोण अपने जीजाजी से काफी क्लोज हैं। आज रणवीर सिंह अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके पर अनीशा ने भी अपने जीजाजी को बर्थडे विश किया है। अनीशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर को बर्थडे विश मेसेज भेजा है। उन्होंने इस पोस्ट में रणवीर की डांस वाली एक तस्वीर लगाई है और उसके साथ लिखा है- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी। हाल ही में रणवीर ने अपनी GIF इमेज पोस्ट की थी, जिसपर अनीशा ने- कूलेस्ट जीजू एवर लिखकर कॉमेंट किया था। बता दें कि रणवीर फिलहाल दीपिका के साथ तब से लॉकडाउन में हैं, जब से पहली बार यह अनाउंस किया गया था। सोशल मीडिया पर अक्सर वे फैन्स से जुड़े रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर अपनी फिल्म '83' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेटर कपिलदेव की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आनेवाली हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iyGDM1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment