ने अपने नए घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेकर वह इस वक्त चर्चा में छाई हैं। यूं तो इरा इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और बिंदास भी। उन्होंने न तो कभी ट्रोल की परवाह की है और न ही अपने हेटर्स की। अपने मन का करने में इरा बिल्कुल अपने पापा की तरह हैं। खैर, इस वक्त इरा के नए घर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इरा ने घर की कुछ झलकियां दिखाते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरा नया घर देखिए। अब इरा अपने पैरंट्स के साथ नहीं रह रही हैं और उन्होंने अपना अलग घर ले लिया है। बता दें कि इरा भी इंडस्ट्री को लेकर ऊंचे ख्वाब देख रही हैं। हालांकि, उनका सपना कैमरे के सामने ऐक्टिंग से जुड़ा नहीं बल्कि कैमरे के पीछे रहकर अपना टैलंट दिखाने का है। अपने करियर को लेकर वह पहले भी कह चुकी हैं कि वह लाइफ में काफी कुछ करना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान निर्देशन पर है। हाल ही में इरा ने फादर्स डे पर अपने पापा आमिर खान के साथ एक प्यारी से तस्वीर पोस्ट की थी, जो फैन्स को काफी पसंद भी आई थी। हाल ही में इरा एक प्ले के डायरेक्टोरियल डेब्यू को लेकर इरा चर्चा में रही थीं, जिसका टाइटल 'मेडिया' था। बता दें कि इरा आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा सोशल मीडिया तब सबसे अधिक चर्चा में आईं, जब बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ डांस विडियो में दिखी थीं। रिपोर्ट की मानें तो मिशाल म्यूज़िक कम्पोज़र हैं और दोनों पिछले कुछ समय से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NVvAhV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment