ईद का मौका बॉलिवुड के लिए भी हमेशा से खास रहा है। ईद की पार्टियों में बॉलिवुड सिलेब्रिटीज शामिल होते रहे हैं। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में बॉलिवुड में ईद की कोई पार्टी नहीं हो रही लेकिन साल 2013 में ईद के मौके पर सलमान और शाहरुख का गले मिलना एक यादगार लम्हा बन गया था। आइए, देखते हैं ईद के मौके पर बॉलिवुड के ऐसे ही कुछ यादगार लम्हे।बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान ईद की पार्टी देते रहे हैं। साल 2013 में उनकी ईद की पार्टी में गुजरे जमाने के सुपरस्टार दिलीप कुमार भी पहुंचे थे। इस पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई थी जिनमें शाहरुख खुद अपने हाथों से दिलीप कुमार को खाना खिला रहे हैं। बताया जाता है कि इस पार्टी के बाद शाहरुख खान खुद कार ड्राइव करके दिलीप कुमार और सायरा बानो को घर छोड़कर आए थे।
काफी लंबी नाराजगी के बाद गले मिलते सलमान खान और शाहरुख खान की तस्वीरें तब मीडिया में वायरल हो गई थीं। दोनों के बीच साल 2008 में कटरीना के बर्थडे पार्टी में लड़ाई हो गई थी। इसके बाद दोनों से एक-दूसरे से बात करना तक छोड़ दिया था। हालांकि साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे से गिले-शिकवे दूर कर लिए और गले लगा लिया।
बाबा सिद्दीकी की पार्टियों में बॉलिवुड के बड़े सिलेब्रिटीज पहुंचते रहे हैं। साल 2014 में एक बार फिर बाबा सिद्दीकी की पार्टी में ही सलमान खान और शाहरुख खान एक बार फिर एक-दूसरे के गले मिलते दिखाई दिए थे।
साल 2016 की ईद शाहरुख के फैन्स के लिए काफी खास थी। इस दिन शाहरुख खान अपने फैन्स और मीडिया के लिए घर की बालकनी में आए थे और साथ में अपने छोटे बेटे अबराम को भी गोद में लेकर आए थे। इस दिन अबराम ने अपनी क्यूटनेस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TByGL3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment