कितना अच्छा हो कि आप जिस सिलेब के फैन हों और आपको उन्हीं के साथ काम करने का मौका मिल जाए। शाहरुख खान एक ऐसे ही फैन हैं। उनकी खास बात यह है कि उनके लुक्स शाहरुख से मिलते हैं। उन्होंने शाहरुख की कई फिल्मों में उनके साथ काम किया है। मजेदार बात है कि आप जान भी नहीं पाए! इन फिल्मों में कर चुके हैं काम प्रशांत वाल्डे का इंस्टाग्राम चेक करेंगे तो एक पल के लिए आपका सिर चकरा जाएगा। अगर आप उन्हें दूर से देखें तो शाहरुख समझ बैठेंगे, ऐसा प्रशांत के साथ कई बार हो भी चुका है। प्रशांत ने शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ओम शांति ओम', 'डॉन 2', 'फैन', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'रईस', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और आप जान भी नहीं पाए होंगे। चीट सीन में शाहरुख की जगह होते हैं प्रशांत डायरेक्टर्स जब भी शाहरुख के साथ काम करते प्रशांत को बुला लेते क्योंकि वह उनके बॉडी डबल के रूप में पर्फेक्ट हैं। प्रशांत बताते हैं, शाहरुख खान के साथ फिल्म करने वाले डायरेक्टर्स मुझे डमी की तरह यूज कर लेते हैं। वह रिहर्सल के वक्त या सीन समझाते वक्त और कभी-कभी चीट सीन में भी मुझसे काम लेते हैं। मिलकर खुश हुए थे शाहरुख प्रशांत के मुताबिक, कई बार डायरेक्टर्स शाहरुख के सेट्स पर आने से पहले स्क्रिप्ट पकड़ा देते हैं कि उन्हें करके दिखाना है। शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' थी। प्रशांत ने बताया कि शाहरुख उनसे मिलकर बहुत खुश हुए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TuiCKY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment