Saturday, May 23, 2020

पापा ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही हैं रिद्धिमा कपूर, इन तस्वीरों को किया शेयर

के निधन को करीब एक महीना होने जा रहा है लेकिन उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग लगातार उनकी यादों को ताजा कर रहे हैं। ऋषि कपूर की बेटी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ की जुड़ी यादों को मिस कर रही हैं। अब उन्होंने एक बार फिर पिता ऋषि कपूर के साथ की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। पुरानी यादें कीं ताजा रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पिता ऋषि कपूर के साथ मां नीतू कपूर, भाई रणबीर कपूर, बेटी समारा और वह खुद नजर आ रही हैं। इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने मां, पिता और बेटी के साथ की तस्वीर शेयर की है। पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं रिद्धिमा कपूर रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी के साथ दिल्ली में रहती हैं। जिसके चलते वह 30 अप्रैल को पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी थीं। बाद में 3 मई को रिद्धिमा कपूर सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। वह अपने पिता की प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को ली आखिरी सांस बताते चलें कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह 2019 में भारत लौटे थे। उनको 29 अप्रैल को मुंबई के एचएनच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Tzg52a
via IFTTT

No comments:

Post a Comment