Saturday, May 23, 2020

मलाइका अरोड़ा ने क्‍वारंटीन में कई चीजें रिप्‍लेस कीं, करीना कपूर बोलीं- बस एक चीज नहीं बदल पाईं

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी बेस्‍ट फ्रेंड और ऐक्‍ट्रेस करीना कपूर खान की क्‍वारंटीन स्‍टाइल से इंस्पिरेशन ले रही हैं। इसे लेकर उन्‍होंने एक पोस्‍ट भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। मलाइका ने लिखा, 'हां मेरी बेबो। काफ्तान के लिए मैंने अपना जिम वेअर स्‍वैप किया, मेसी हेयर के लिए ब्‍लो ड्राई हेयर और लॉकडाउन में नो मेकअप के लिए मेकअप।' करीना ने किया रीशेयर कुछ समय बाद मलाइका के पोस्‍ट को करीना ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में रीपोस्‍ट किया। इसके साथ उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'एक ही चीज जो आपने रिप्‍लेस नहीं की है, वह वाइन के लिए जूस है। लव यू।' सोशल मीडिया पर ऐक्‍टिव हैं दोनों ऐक्‍ट्रेसेसबता दें, दोनों ऐक्‍ट्रेसेस अपने क्‍वारंटीन के दिनों की झलक को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान के साथ पिक्‍चर शेयर की थी। वहीं, करीना भी अक्‍सर मेकअप सेल्‍फीज शेयर करती हैं जिन्‍हें फैंस काफी पसंद करते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZuJ6jy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment