Tuesday, May 19, 2020

लॉकडाउन के बाद 'ब्रह्मास्त्र' नहीं रणबीर कपूर की ये फिल्म हो सकती है रिलीज

लॉकडाउन के कारण बॉलिवुड में कई बड़े स्टार्स की फिल्में रुकी हुई हैं। सबसे अधिक तो इनमें अक्षय कुमार की फिल्में हैं। वहीं रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की भी काफी चर्चा है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद थिअटर्स खुलने की स्थिति में कई प्रड्यूसर्स अपनी फिल्मों को रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि अब माना जा रहा है कि रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लॉकडाउन के तुरंत बाद रिलीज नहीं होगी। उनकी एक अन्य फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है। 'ब्रह्मास्त्र' को रणबीर कपूर के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म मेकिंग के समय से ही चर्चा में है। इसके अलग-अलग पार्ट भी बनने हैं। हालांकि अभी पहले पार्ट को ही रिलीज करने में अब मेकर्स को तारीख को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, अभी इस फिल्म के कुछ हिस्से शूट भी होने हैं। 'शमशेरा' से भी रणबीर को काफी उम्मीद लॉकडाउन के तुरंत बाद कई फिल्में होंगी और इस फिल्म को लेकर मेकर्स बिल्कुल भी हड़बड़ी में नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद रणबीर की दूसरी फिल्म 'शमशेरा' को रिलीज किया जा सकता है। 'शमशेरा' में भी रणबीर का रोल काफी खास है और इस फिल्म से भी रणबीर को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म की तैयारी तेज बताया जा रहा है कि शमशेरा पोस्ट प्रोडक्शन में है और टीम इसे जल्द से जल्द पूरी तरह से तैयार करने में जुटी हुई है। उधर, अगर 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो अभी उसमें वीएफएक्स के स्तर पर काफी कुछ होना है वहीं कुछ हिस्सा शूट भी होना है। ऐसे में शमशेरा को इससे पहले रिलीज करने की कोशिश है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद मौका मिलते ही शमशेरा के मेकर्स इसे रिलीज कर सकते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bNxVF4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment