बॉलिवुड में कई स्टार किड्स डेब्यू कर कर रहे हैं। अब मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के बेटे नमाशी चक्रवर्ती फिल्मी दुनिया में आने की तैयारी कर चुके हैं। नमाशी राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बैड बॉय' में नजर आएंगे। साथ में ऐक्ट्रेस अमरीन कुरैशी भी डेब्यू कर रही हैं। उनकी फिल्म का पोस्टर सलमान खान ने जारी किया है। सलमान ने जारी किया पोस्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी बॉलिवुड में कदम रख रहे हैं। उनकी फिल्म का पहला पोस्टर आ चुका है। इसे सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में नमाशी और अमरीन काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। फिल्म में मिलेगा सब कुछ फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रॉडक्शन चल रहा है। डायरेक्टर राज कुमार संतोषी ने एक ऑफिशल स्टेटमेंट में बताया, पोस्टर की तरह फिल्म की स्टोरी लोगों को इंगेज और अपील करने वाली है। फिल्म में ड्रामा, म्यूजिक, ऐक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c0MWmR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment