Sunday, May 24, 2020

सोनू सूद की दरियादिली पर स्मृति इरानी बोलीं- आप पर गर्व है

बॉलिवुड ऐक्टर की आजकल हर जगह तारीफ हो रही है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च पर घर भेजने के काम में लगे हुए हैं। हर जगह सोशल मीडिया पर लोग सोनू की तारीफ कर रहे हैं। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ने भी सोनू के काम की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि सोनू के काम की वह दिल से तारीफ करती हैं और उन्हें सोनू पर गर्व है। स्मृति निजी तौर पर 20 साल से सोनू को जानती हैं। उन्होंने सोनू की तारीफ में ट्वीट कर कहा, 'एक प्रफेशनल कलीग के तौरपर मैं आपको 2 दशक से ज्यादा समय से जानती हूं और एक ऐक्टर के तौर पर आपको उभरते हुए देखा है लेकिन इस मुश्किल वक्त में जो आपने दयालुता दिखाई है उस पर मुझे गर्व होता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए शुक्रिया।' बता दें कि सोनू लगातार मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद में लगे हुए हैं और उन्हें अपने खर्च पर उनके घर भेज रहे हैं। अभी तक वह 1200 से अधिक मजदूरों को बसों के जरिए घर तक भेजा है। सोनू ने यूपी-बिहार के अलावा कर्नाटक तक के प्रवासी मजदूरों के घर जाने का इंतजाम किया है। उन्होंने इस पहल का नाम '' रखा है और लगातार घर जाने के लिए उनसे मदद मांग रहे हैं। सोनू केवल मजदूरों को घर ही नहीं भेज रहे हैं बल्कि उनके खाने-पानी का भी इंतजाम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cZELbR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment