Sunday, May 3, 2020

अमिताभ बच्‍चन ने मजेदार वीडियो शेयर कर दिया मेसेज, द शो मस्‍ट गो ऑन

कोरोना महामारी के संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस बीच बॉलिवुड इंडस्‍ट्री और फैंस को तब और झटका लगा जब इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन की खबरें आईं। इस डिप्रेसिंग माहौल के बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने अपनी फिल्‍म 'अमर अकबर ऐंथनी' की एक मजेदार क्‍लिप शेयर की है। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, 'यह है वीडियो.. यह वक्‍त पॉजिटिव रहने का है.. मुस्कुराती आंखों के साथ मुस्कुराते चेहरे को वापस लाने का समय.. द शो मस्‍ट गो ऑन!!!' अमिताभ-ऋषि की जोड़ी को दर्शकों ने किया पसंदबता दें, 'अमर अकबर ऐंथनी' में ऋषि ने अकबर का किरदार निभाया था। इस फिल्‍म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि उन्‍होंने लंबे वक्‍त बाद एक बार फिर फिल्‍म '102 नॉट आउट' में काम किया जो 2018 में रिलीज हुई थी। ऋषि से मिलने नहीं गए अमिताभअच्‍छे संबंध होने के बाद अमिताभ अपने को-स्‍टार और दोस्‍त ऋषि को देखने हॉस्पिटल नहीं गए। इसकी वजह भी उन्‍होंने बताई। बिग बी ने कहा कि वह ऋषि को कभी परेशानी में नहीं देखना चाहते थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WzMkiL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment