की बेटी पिता के निधन के बाद से पुरानी यादें ताजा कर रही हैं। वह कभी उनके साथ की तो कभी फैमिली की पुरानी तस्वीर शेयर कर रही हैं। अब रिद्धिमा कपूर ने पूरे कपूर परिवार की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। अपने पिता को बता दें कि बीती 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीर रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कपूर फैमिली की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने 'क्लासिक' लिखा। इस तस्वीर में राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के अलावा अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। इस एक फ्रेम में बॉलिवुड के कई दिग्गज स्टार कैद हुए हैं। पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा पाई थीं रिद्धिमा कपूर रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी के साथ दिल्ली में रहती हैं। जिसके चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकीं। रिद्धिमा कपूर अपने परिवार के साथ 3 मई को सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। रिद्धिमा कपूर ने ऋषि कपूर की प्रेयर मीट की तस्वीर शेयर की थी। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़े ऋषि कपूर बताते चलें कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह 2019 में भारत लौटे थे। ऋषि कपूर को 29 अप्रैल को मुंबई के एचएनच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cI2gGc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment