कोरोना वायरस के कारण लगभग पूरी दुनिया में सबकुछ थम सा गया है। भारत में भी लगभग 2 महीने से चल रहा है और सभी बॉलिवुड सिलेब्रिटीज इस समय अपने घरों पर वक्त गुजार रहे हैं। लॉकडाउन में जैसे आम लोग कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं वैसे ही बॉलिवुड सिलेब्स भी कर रहे हैं। इस लिस्ट में का भी नाम जुड़ गया है। तापसी ने अपनी यह परेशानी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। दरअसल तापसी पन्नू के रूम का एसी लीक कर रहा है और लॉकडाउन के कारण उन्हें कोई मैकेनिक नहीं मिल पा रहा है। अब इतनी गर्मी में बिना एसी के तो नहीं रहा जा सकता तो तापसी ने अपने ही तरीके से 'जुगाड़' की है और काम चला रही हैं। तापसी ने कपड़ों के कुछ टुकड़े बांध कर उन्हें एक बाल्टी में डाल दिया है जिससे पानी फैल नहीं रहा है और एक जगह इकट्ठा हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के तौर पर इस जुगाड़ का वीडियो शेयर किया है। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी की पिछली फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो ज्यादा नहीं चली लेकिन इसमें तापसी के काम की काफी तारीफ हुई थी। अभी तापसी की कई फिल्में आने वाली हैं जिनमें 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मितु' जैसी फिल्में शामिल हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TaySAD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment