जब से सोशल मीडिया पर आई हैं वह अपने फैन्स के साथ अपनी और अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या फैन्स को अपने बारे में अपडेट्स भी देती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर भी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए विश किया है। ऐश्वर्या ने अपनी मां और बेटी आराध्या बच्चन की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारी प्यारी मम्मी- डोडा... हम आपसे प्यार करते हैं हमारी बर्थडे गर्ल... हमेशा इसी तरह शाइन करती रहें।' वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या पिछली बार राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'फन्ने खां' में दिखाई दी थीं। अब बताया जा रहा है कि वह मणि रत्नम की आने वाली फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आएंगी। ऐश्वर्या के पति अभिषेक की बात करें तो वह 'लूडो', 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XmEEkg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment