कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में पिछले 2 महीने से लॉकडाउन जारी है। इस बीच बॉलिवुड सिलेब्रिटीज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। भी लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं और अपने फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। दरअसल शिल्पा के बेटे विआन ने अपने पैरंट्स को देखते हुए अभी से अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। शिल्पा ने विआन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पर्फेक्ट तरीके से बैकफ्लिप करते दिखाई दे रहे हैं। विआन का यह बैकफ्लिप एकदम प्रफेशनल लोगों जैसा पर्फेक्ट है। वीडियो पोस्ट करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'बच्चे हमेशा अपने बड़ों का अनुसरण करते हैं। हमें वर्कआउट और योग करते देख विआन इतनी जल्दी ही अपनी फिटनेस और हेल्थ पर ध्यान देने लगा है। बच्चों में काफी एनर्जी होती है और यह जरूरी है कि इतनी सारी एनर्जी को सही रास्ते पर लगाया जाए। विआन को जिमनास्टिक पसंद है इसलिए मैंने उसे इसमें एडमिशन दिला दिया। लेकिन बिना प्रैक्टिस के जिम्नास्टिक करना आपको चोट पहुंचा सकता है। इसलिए हम हमेशा प्रैक्टिस करते रहते हैं और उसे व्यस्त, ऐक्टिव और मजबूत बनाए रखते हैं। अगर आपका बच्चा कुछ करना चाहता है तो उसकी प्रैक्टिस करें, इससे बच्चों को भूख लगती है और नींद भी अच्छी आती है। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।' वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है जबकि शिल्पा ने अपने बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हो। इससे पहले भी शिल्पा ने अपना और अपने पति राज कुंद्रा के वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था जिसमें विआन उनके साथ ही वर्कआउट करता दिखाई दे रहा था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fSmnDE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment