Monday, May 18, 2020

कैरी मिनाती के समर्थन में आए हर्ष बेनीवाल, वीडियो के जरिए टिकटॉक के खिलाफ खोला मोर्चा

लगता है यूट्यूबर्स vs टिकटॉकर्स के बीच जारी लड़ाई अभी थमने वाली नहीं है। () के रेकॉर्डतोड़ वीडियो : The End को यूट्यूब के अपने प्लैटफॉर्म से हटाने के बाद यूट्यूबर्स में टिकटॉक के खिलाफ काफी गुस्सा है। कैरी मिनाती, एलविश यादव, लक्ष्य चौधरी के बाद अब जाने-माने यूट्यूबर ने भी टिकटॉकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो '' में टिकटॉकर्स की जमकर खिंचाई की है। या कह लीजिए कि अपने अंदाज में रोस्टिंग की है। लगभग 18 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने टिकटॉकर्स की नकल करते हुए उनका मजाक उड़ाया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रमोट करते हुए हर्ष ने #RoastNahiFryKarunga (रोस्ट नहीं फ्राई करूंगा) हैशटैग का प्रयोग किया। उनका वीडियो भी हैशटैग के अनुसार ही है और उन्होंने टिकटॉकर्स को जमकर ट्रोल किया है। वीडियो में हर्ष ने गालियों और अश्लील हरकतों का भी प्रयोग किया है। हर्ष ने इस हैशटैग का सबसे पहले प्रयोग कैरी का वीडियो यूट्यूब से हटाए जाने पर किया था। उसके बाद से ही वह खुलकर कैरी के समर्थन में थे। रविवार को अपलोड किए गए वीडियो को मंगलवार दोपहर तक 90 लाख से अधिक लोगों ने देखा और 24 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो में कैरी मिनाती की '...तो कैसे हैं आप लोग?' आवाज भी सुनाई देती है। इसके अलावा भी वीडियो में कैरी मिनाती का दो-तीन बार जिक्र किया गया है। फैंस हर्ष के इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। मालूम हो, टिकटॉकर्स vs यूट्यूबर्स के बीच जंग ने एलविश यादव के रोस्ट से आग पकड़ी। फिर के IGTV वीडियो से तेजी फैली और आखिर में आकर कैरी मिनाती के रोस्ट वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया। बात करें हर्ष बेनीवाल की तो वह एक जाने-माने यूट्यबर हैं। उनके चैनल यूट्यूब 85 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह पिछले साल आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर: 2' के जरिए बॉलिवुड में भी अपना डेब्यू कर चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AvFRxF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment