Wednesday, May 20, 2020

बेंगलुरु में आई अजीब आवाज का एलियन कनेक्शन? फैन के सवाल पर रितिक ने दिया जवाब

की पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पर्दे पर उनकी दमदार परफॉर्मेंस और डांस के लाखों लोग फैन हैं। रीसेंटली बेंगलुरु में गूंजी रहस्यमयी आवाज के बाद एक फैन ने उनसे इस पर सवाल किया कि क्या उन्होंने गलती से एलियन बुला लिया। इस पर रितिक ने जवाब भी दिया है। रितिक के जवाब ने खींचा लोगों का ध्यान रितिक रोशन कमाल के ऐक्टर हैं। वह अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। साथ ही लोगों को लगातार एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में उनके एक फैन के ट्वीट और उनके जवाब ने लोगों का ध्यान खींचा। फैन ने पूछा रितिक से सवाल फैन ने ट्वीट किया है, हे रितिक, क्या आपने गलती से फिर से एलियन बुला लिया? इस पर रितिक ने जवाब दिया, गलती से नहीं, यही वक्त है। बेंगलुरु की आवाज है चर्चा में बता दें कि रितिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में एलियन के आने पर शहर में जोरदार आवाज सुनाई दी थी। इसी तरह बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में जोरदार आवाज चर्चा का विषय बनी हुई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WMq9XE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment