पिछले दिनों बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति क्रिकेटर का एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में विराट कोहली डायनासोर की तरह चलते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'मुझे अभी एक डायनासोर दिखा।' अनुष्का के इस वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर काफी मजे ले रहे हैं। अब नागपुर पुलिस ने भी इस वीडियो पर मजेदार ट्वीट किया है। दरअसल नागपुर पुलिस के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से अनुष्का के इस वीडियो वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा गया, 'क्या मदद के लिए महाराष्ट्र वन विभाग से रेस्क्यू टीम मंगाई जाए।' देखें, नागपुर पुलिस का ट्वीट: इस बीच बता दें कि लॉकडाउन में अनुष्का और विराट दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपने घर से कई मजेदार फोटोज और वीडियोज लगातार फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं और उसके बाद से उनकी कोई फिल्म नहीं आई है। हाल में रिलीज हुई वेबसीरीज 'पाताललोक' को अनुष्का शर्मा ने ही प्रड्यूस किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2A8B7Oc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment