बॉलिवुड की मशहूर सिंगर अचानक से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सिंगर ने एक बहुत ही पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर लोग अचंभित हैं। वजह यह है कि एक तो यह तस्वीर बेहद पुरानी है, जिसमें सभी लोग पहचाने नहीं जा रहे। दूसरी बात यह कि इस पर ने एक कहानी सुनाई है। अलका याग्निक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि यह बहुत ही कीमती तस्वीर है, जो अचानक उनके हाथ लगी है। इस पुरानी तस्वीर में अलका के साथ हैं। वहीं सपना मुखर्जी और साधना सरगम भी हैं। अलका ने यह लिखा इस तस्वीर के साथ अलका ने लिखा, किशोर दा के साथ सबसे कीमती यादगार और मजेदार वक्त। उन्होंने अरेबियन ड्रेस पहनी है। उनके साथ गाना गाना और समय गुजारना हमेशा ही सौभाग्यपूर्ण रहा है। हमेशा आपको मेरा प्यार ...किशोर दा। सोनू निगम ने सुनाई यह कहानी अब इसकी कहानी सोनू निगम ने बताई है। उन्होंने लिखा है, यह यादगार तस्वीर अलका जी ने भेजी है। यह तस्वीर मस्कट की है। इसमें अलका जी के साथ सपना और साधना सरगम जी हैं। इस तस्वीर में किशोर कुमार जी खुद अरबी ड्रेस में दिखना चाहते थे और चाहते थे कि ये सभी गायिकाएं साथ हों। यह तस्वीर भेजने के लिए शुक्रिया अलका जी। किशोर दा आज भी दिलों में आजकल अलका याग्निक टीवी पर अधिक दिखाई देती हैं। कई सारे शोज में वह जज के रूप में दिखती हैं। अपनी मखमली आवाज के साथ वह आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं। किशोर दा तो सबके चहेते हैं ही।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2L62zhW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment