कोरोना वायरस के कारण पिछले काफी समय से सिनेमाघर बंद हैं और फिल्मों की रिलीज रुकी हुई है। फिल्मों के रिलीज नहीं होने के कारण प्रड्यूसर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ फिल्ममेकर्स ने अपनी फिल्में ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर रिलीज करने का मन बना लिया है। हाल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'घूमकेतु' ऑनलाइन रिलीज हुई है। इसके बाद अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो' भी ऑनलाइन रिलीज होगी। अब इस लिस्ट में और भी फिल्में जुड़ने जा रही हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, की आने वाली फिल्म '' लगभग पूरी तरह तैयार है। हाल फिलहाल सिनेमाघर तो खुलते दिखाई नहीं दे रहे हैं ऐसे में इस फिल्म को जून के पहले हफ्ते में ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ कन्फर्म रिपोर्ट नहीं आई है क्योंकि मेकर्स अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स से अभी बातचीत कर रहे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, की आने वाली फिल्म '' को भी ऑनलाइन रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है। फिल्ममेकर्स अभी इसके लिए अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स से बातचीत कर रहे हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला के अलावा अर्चना पूरण सिंह, बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZxXSWQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment