बॉलिवुड में ईद का मौका काफी खास होता है। ज्यादातर बड़े स्टार्स और सिलेब्रिटीज रमजान में इफ्तार पार्टियों और ईद की पार्टियों में शामिल होते थे। इन पार्टियों में बॉलिवुड स्टार्स का जमा होना फैन्स के लिए काफी खास होता था। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में किसी भी तरह की इफ्तार या ईद पार्टी जैसे सेलिब्रेशन नहीं हुए हैं। निश्चित तौर पर फैन्स इस साल ऐसे लम्हों को मिस करेंगे। सलमान के फैन्स खासतौर पर होंगे निराश बॉलिवुड सुपरस्टार हर साल ईद के मौके पर अपने परिवार सहित फैन्स के बीच उपस्थित रहते थे। लेकिन इस बार लॉकडाउन को देखते हुए फैन्स सलमान की झलक नहीं देख सकेंगे। वैसे भी सलमान इस समय मुंबई में नहीं बल्कि पनवेल वाले फार्महाउस पर ही हैं। पिछले सालों में ईद पर फैन्स के बीच सलमान के वीडियो सामने आते रहे हैं। ईद पर शाहरुख के साथ नहीं दिखेगा अबराम ईद के मौके पर के फैन्स के लिए एक खास आकर्षण उनका छोटा बेटा अबराम भी होता था। पिछले सालों में अपने बंगले मन्नत की बालकनी में फैन्स से मिलने के लिए शाहरुख साथ में अबराम को लाते रहे हैं और उसकी क्यूटनेस लोगों का दिल जीतती रही हैं। हालांकि इस बार शाहरुख के फैन्स अपने सुपरस्टार के साथ ही अबराम को भी मिस करेंगे। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में होता था स्टार्स का जमावड़ा सोशलाइट बाबा सिद्दीकी हर साल अपनी ग्रैंड इफ्तार पार्टी रखा करते हैं। उनकी पार्टी में बॉलिवुड के ज्यादातर बड़े सिलेब्रिटीज शामिल होते थे जिनमें सलमान और शाहरुख खान भी शामिल हैं। बाबा सिद्दीकी की ही 2013 की इफ्तार पार्टी थी जिसमें सलमान और शाहरुख एक-दूसरे से मनमुटाव भुलाकर गले मिले थे। हालांकि इस साल यह ग्रैंड पार्टी भी नहीं हुई।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WWMPoa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment