बॉलिवुड के खान परिवारों के लिए ईद का त्योहार खास होता है लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण सबका त्योहार घर पर ही बीत रहा है। भी अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस बीच ईद के मौके पर सैफ अपनी फैमिली के लिए शेफ बन गए हैं और यह तब पता चला जब ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया। दरअसल सैफ ने अपने पूरे परिवार के लिए ईद के मौके पर मटन बिरयानी बनाई है। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सैफ की बनाई मटन बिरयानी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शेफ सैफू आज तक की सबसे बढ़िया मटन बिरयानी। बेहतरीन लंच।' ईद के मौके पर सैफ की बेटी ने भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दो तस्वीरों के कोलाज में एक सारा के बचपन की है जबकि दूसरी अभी की है। बचपन की तस्वीर में सारा काफी क्यूट लग रही है और यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XvD5jM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment