Friday, April 24, 2020

'अपना देश अपना मास्क' अभियान से जुड़ीं दिव्या खोसला, वीडियो में बताया घर पर मास्क बनाने का आसान तरीका

कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के बाद अब फिल्ममेकर-एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी 'अपना देश अपना मास्क' अभियान के साथ जुड़ गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंनेघर पर ही मास्क बनाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल मास्क कीकमी को देखते हुए हमें खुद के लिए घर पर ही मास्क बनाना चाहिए।

वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, 'दुनियाभर में हो रही सर्जिकल मास्क की कमी के बीच ये महत्वपूर्ण है कि हम घर पर ही अपना मास्क बनाएं। और अग्रणी मोर्चे पर सेवाएं दे रहे स्वास्थकर्मियों के लिए सर्जिकल मास्क को उपलब्ध होने दें। मैं आप सभी से '#अपना देश अपना मास्क' के साथ जुड़ने का आग्रह करती हूं।'

वीडियो में दिव्या ने बताया तरीका

वीडियो में दिव्या कहती हैं, 'हाय दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सब अपने घर पर हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल मास्क्स की दुनियाभर में बहुत कमी है, और कितना जरूरी है कि जब हम बाहर निकलें तो मास्क लगाकर ही निकलें। और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सलाह दी है कि हम खुद अपने घर पर भी अपना मास्क बना सकते हैं। तो ये मैंने अपना ये मास्क अपने घर पर हीबनाया है। मैंने अपना स्कार्फ लिया, उसे फोल्ड किया और फिर बीच में एक सिलाई लगाकर उसे सुरक्षित करते हुए उसके दोनों साइड में रबरबैंड लगा दिए।' आखिरी में वे कहती हैं, 'अपना देश, अपना मास्क'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिव्या, टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। (फोटो और वीडियो साभारः दिव्या खोसला के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VxHMtB

No comments:

Post a Comment