सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले वह लंदन से लौटी हैं और अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में खुद को आइसोलेट किया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की क्यूट तस्वीर शेयर की है। सोनम को आ रही घरवालों की याद सोनम कपूर अपने ससुराल में हैं और इस बीच वह किसी से मिल नहीं रहीं। वह अपना टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन रिया कपूर और डैडी अनिल कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने 'मिस यू' कैप्शन दिया है। 14 दिन के लिए किया खुद को अलग कुछ दिन पहले सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वह सेल्फ क्वैरेन्टीन्ड हैं। कोरोना वायरस फैलने को देखते हुए वह 14 दिनों तक वह किसी से नहीं मिलेंगी। बता दें कि कोरोना वॉरियर्स के लिए सोनम ने ताली भी बजाई थी। इसकी तस्वीर भी शेयर की। सुजॉय घोष की फिल्म में आएंगी नजर वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम को आखिरी बार 'जोया फैक्टर' में देखा गया था। सोनम सुजॉय घोष की अगली फिल्म में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का टाइटल 'ब्लाइंड' होगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33GlbgQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment