कोरोना वायरस मानव जाति के लिए बड़ी समस्या बन गया है और इसका कोई इलाज भी नहीं है। इसके फैलने की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई है। भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है। अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने कोरोना वायरस जिसे COVID-19 भी कहते हैं की दवा खोज ली है। सुष्मिता ने शेयर की 'दवा' कोरोना आउटब्रेक और लॉकडाउन के दौरान सिलेब्स कई विडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। वे घर पर कैसे समय बिता रहे हैं इसकी झलक भी दे रहे हैं। अब सुष्मिता सेन ने कोरोना वायरस की दवा खोज ली है और इसकी तस्वीर भी शेयर की है। सुष्मिता ने एक बॉटल की तस्वीर शेयर की है जिसमें COVID-19 Medicine-STAY AT HOME लिखा है। डॉक्टर की सलाह के बिना न लें सलाह अपने कैप्शन में उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें। कैप्शन कुछ इस तरह से है, '#Important जब हम घर पर हैं तो प्लीज कोई दवा बिना डॉक्टर को दिखाए, अपनी मर्जी से न लें। यहां दी गई जानकारी आपके और आपके परिवार को सावधान करने के लिए है।' उन्होंने आगे दवाओं से जुड़ी जानकारी भी दी है लेकिन साथ में लिखा है कि उनकी बात पर अमल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39nUX4f
via IFTTT
No comments:
Post a Comment