बीमार होने के बाद भले ही बड़े पर्दे से गायब हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा ऐक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर केवल बेबाकी से ही अपनी बात नहीं रखते हैं बल्कि कई बार मजाकिया अंदाज में भी दिखाई देते हैं। हाल में उन्होंने एक ऐसा ही मजाकिया विडियो शेयर किया है। दरअसल ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें एक कपल उनके सुपरहिट सॉन्ग 'डफलीवाले' को रीक्रिएट कर रहा है। यह ऑरिजनल गाना ऋषि कपूर और जया प्रदा के ऊपर फिल्माया गया था। यह गाना 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'सरगम' का थी जिसे काफी पसंद किया गया था। इस मजेदार को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने 'क्यूट' लिखा है। वैसे बता दें कि अन्य बॉलिवुड सिलेब्स की तरह ऋषि कपूर भी इस समय सेल्फ क्वॉरेंटीन में हैं और उन्होंने घर पर योग करते हुए अपना एक विडियो भी शेयर किया था। नीतू कपूर ने यह विडियो शेयर किया था जिसमें ऋषि टीवी देखते हुए योग कर रहे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर ने दीपिका पादुकोण के साथ सुपरहिट हॉलिवुड फिल्म 'द इंटर्न' का रीमेक साइन किया है। इस फिल्म को दीपिका पादुकोण ने ही प्रड्यूस किया है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bggBZx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment