टेनिस सेंसेशन की बायॉपिक से जुड़ी खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। अब सानिया ने खुद इस बारे में बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि लीड रोल के लिए उनकी चॉइस कौन है। परिणीती नहीं कोई और करेगा फिल्म सानिया मिर्जा की बायॉपिक लंबे वक्त से हेडलाइन्स में है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के राइट्स रौनी स्क्रूवाला के दिए जा चुके हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि परिणीति चोपड़ा उनके रोल में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि सानिया ने इस बात से इंकार किया क्योंकि परिणीति साइना नेहवाल की बायॉपिक में काम कर रही हैं। ये हैं सानिया की पसंद सानिया ने पिंकविला को बताया कि परिणीती सीन में नहीं हैं क्योंकि अभी वह साइना नेहवाल पर काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका तय करना सही नहीं रहेगा फिर भी उन्होंने अपनी पसंद बताई। उनके मुताबिक आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण या सारा अली खान उनके रोल में सूट कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में जब किसी ऐक्ट्रेस को चुनते हैं तो कई सारे फैक्टर्स देखने पड़ते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bvcU2i
via IFTTT
No comments:
Post a Comment