कोरोना आउटब्रेक के बीच सिलेब्स घर पर हैं और वर्कआउट करना नहीं भूल रहे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना वर्कआउट सेशन पोस्ट किया है। इतना ही नहीं उनकी और निक जोनस की किस वाली तस्वीरें और विडियो भी सामने आए हैं। होम स्टे एंजॉय कर रहे सिलेब्स होम स्टे के दौरान सिलेब्स अपने पार्टनर के साथ बढ़िया वक्त बिता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पार्टनर निक जोनस के साथ एक्सर्साइज का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका और निक डम्बबेल लिए एक्सर्साइज करते नजर आ रहे हैं। निक और प्रियंका दोनों ने होम स्टे कैप्शन के साथ ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर छाए निक और प्रियंका इसी बीच प्रियंका और निक इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करते भी दिखे। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QQBJO2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment