Sunday, February 23, 2020

'भूल भुलैया-2' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं राजपाल यादव, ऐसे जाहिर की खुशी

साल 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल आ रहा है। भूल भुलैया-2 फिल्म में पुरानी फिल्म की स्टारकास्ट से केवल ही नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 21 फरवरी से शुरू हो गई है। दो दिन पहले कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की तैयारियों के बारे में एक विडियो पोस्ट किया था। अब फिल्म में अपने किरदार के बारे में राजपाल यादव ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। राजपाल यादव ने कहा, 'मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। इसी समय मैं उस जनता का भी शुक्रगुजार हूं जिसने मेरे पुराने रोल को काफी पसंद किया और आज भी उसे याद करते हैं। इसके लिए अनीस बाजमी और भूषण कुमार को स्पेशल धन्यवाद। मैं फिल्म के अपनी शूटिंग शुरू कर रहा हूं और इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।' इस फिल्म में , कियारा आडवाणी, राजपाल यादव और तबु जैसे स्टार्स दिखेंगे। पुरानी भूल भुलैया में छोटे पंडित बने थे राजपाल मालूम हो, पुरानी भूल भुलैया में राजपाल यादव ने नटवर उर्फ छोटे पंडित का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था और उनकी काफी तारीफ भी हुई थी। इस सीक्वल में भी राजपाल वही रोल करते नजर आएंगे। राजपाल यादव के पास भूल भुलैया के सीक्वल के अलावा कई और फिल्में भी हैं। इनमें बोले चूड़ियां, कुली नंबर-1 और हंगामा-2 शामिल हैं। अक्षय कुमार दे सकते हैं गेस्ट अपीयरेंस बात करें भूल भुलैया-2 की तो फिल्म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ में होगी। कुछ हिस्सा जयपुर और मुंबई में भी शूट किया जाएगा। फिल्म इस साल जुलाई के आखिर में रिलीज होगी। खबरें ऐसी भी हैं कि पुरानी फिल्म के मुख्य हीरो अक्षय कुमार इस फिल्म में भी दिख सकते हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं लेकिन खबरों की मानें तो वह स्पेशल अपीयरेंस में फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मालूम हो, साल 2007 में आई भूल भूलैया फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी। इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीशा पटेल और परेश रावल जैसे ऐक्टर्स थे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2T9skBF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment