Friday, December 6, 2019

62 साल के अनिल ने सबसे तेज रनर योहान के साथ लगाई रेस, मुलाकात को बताया मेमोरेबल ट्रेनिंग सेशन

बॉलीवुड डेस्क. दुनिया के दूसरे सबसे तेज धावक और द बीस्ट के नाम से मशहूर योहान ब्लेक इंडिया में हैं। इस बीच वे कई सेलेब्रिटीज से मिल रहे हैं। योहान ने अनिल कपूर से मुलाकात की और इस बीच वे उनके साथ रेस लगाते नजर आए। 62 साल के अनिल कपूर इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, जब उन्होंने अपने से आधी उम्र यानी 29 साल के रनर के साथ रेस लगाई तो देखने वाले हैरान रह गए।

सोशल मीडियापर शेयर किए फोटो : अनिल और योहान ने अपनी इस अनूठी रेसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।अनिल ने लिखा- धन्यवाद योहान प्रेरणा, जुनून देने के लिए। यहां आने और अपनी चीजें साझा करने के लिए धन्यवाद। यह बहुत प्यारी मुलाकात थी। वास्तव में यह मेरा सबसे यादगार ट्रेनिंग सेशन था।

##

योहान भी रह गए हैरान : फोटो शेयर करते हुए योहान लिखते हैं- बॉलीवुड में सबसे फिट आदमी अनिल कपूर के साथ आज एक समृद्ध और मस्ती भरी मुलाकात। मेरे जुनून में शामिल होकर मेरी सुबह को विशेष बनाने के लिए धन्यवाद। फिटनेस के प्रति आपका ध्यान और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है। इस पोस्ट पर अनिल ने भी रिप्लाय किया है।

क्रिकेट से बढ़ाएंगे अवेयरनेस :ब्लेक फरवरी 2020 में मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के दिग्गजों के बीच खेले जाने वालेT20 क्रिकेटरोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के साथ सहयोग कर रहे हैं। ब्लेक वेस्ट इंडीज लीजेंड्स टीम के 'रोड सेफ्टी चैंपियन' के रूप में शामिल हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर श्रृंखला के ब्रांड एंबेसडर हैं और सुनील गावस्कर श्रृंखला के आयुक्त हैं। गौरतलब है कि भारत में हर साल लगभग 1.5 लाखलोग मारे जाते हैं और 4.5 लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं।

##

इनसे भी की मुलाकात: योहान ने इससे पहले सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज औरसचिन तेंदुलकर से भीमुलाकात की। सचिन के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एक महान व्यक्ति के साथ उनके घर मुंबई में अद्भुत मुलाकात और बातचीत की।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी फोटो : सोशल मीडिया से साभार
62-year-old Anil kapoor races race with fastest runner Yohan Blake, told the meeting was most memorial training session

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PnnWNq

No comments:

Post a Comment