Friday, December 27, 2019

बर्थडे वाले दिन फिर मामा बने सलमान खान, बहन अर्पिता ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

सलमान खान की फैमिली के लिए आज डबल खुशी का दिन है। उनकी बहन ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि आज (27 दिसंबर) सलमान का जन्मदिन भी है। अर्पिता और आयुष शर्मा पहले से ही बेटे आहिल के पैरंट्स हैं। अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बच्ची का जन्म सी-सेक्शन डिलिवरी से शुक्रवार दोपहर को मुंबई के सिटी हॉस्पिटल में हुआ। अर्पिता भाई के बर्थडे पर बच्चे को जन्म देना चाहती थीं इसलिए ऐसा प्लान के तहत किया गया। खान और शर्मा फैमिली ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया, बड़ी खुशी औऱ हर्ष के साथ हम यह सूचना दे रहे हैं कि हमारे घर बेटी ने जन्म लिया है। इस खुशी के मौके पर हम अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का उनके अनकंडिशनल सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने मीडिया का भी शुक्रिया अदा किया। बता दें कि हॉस्पिटल के बाहर अर्पिता के पति आयुष को देखा गया था वहीं उनके पैरंट्स और हेलेन भी नजर आईं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35WqMQF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment