Friday, December 6, 2019

70 दिनों तक मनाया जाएगा थलाइवा रजनीकांत का जन्मदिन, फैंस ने कहा- 2021 में बनेंगे मुख्यमंत्री

बॉलीवुड डेस्क. सुपरस्टार रजनीकांत आगामी 12 दिसंबर को 68 वर्ष के होने जा रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस ने 70 दिवसीय जश्न की शुरुआत कर दी है। बीते गुरुवार को प्रशंसकों ने मंदिर पहुंचकर रजनी की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगीं। प्रशंसकों का कहना है कि वे 2021 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। इतना ही नहीं सभी ने थलाइवा के कहने पर कमल हसन का समर्थन करने की भी बात कही। हाल ही में एक्टर ने 'दरबार' के लिए डबिंग सेशन पूरा किया है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

दक्षिण चेन्नई पश्चिम जिला सचिव रविचंद्रन ने जन्मदिन की तैयारियों में हिस्सालिया। रवि ने बताया कि हम हर रोज जरूरतमंदों को मुफ्त चीजें बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 12 दिसंबर को एक बड़े जश्न का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रजनी सर को आमंत्रित किया गया है।रजनीकांत के फैंस ग्रुप रजनी मक्कल मंडरम ने थलाइवा के जन्मदिन को लेकर मंदिरों में विशेष प्रार्थनाओं की शुरुआत की है। इतना ही नहीं वे लगातार प्रशंसकों के बीच मुफ्त चीजों और रजनीकांत के स्टीकर्स का वितरण कर रहे हैं।

जिला सचिव ने रजनी की राजनीतिक पारी को लेकर भी संभावनाएं जताई। उन्होंने कहा कि थलाइवा अगले साल निश्चित रूप से पार्टी की शुरुआत करेंगे और 2021 में तमिलनाडु के सीएम बनेंगे।उन्होंने कहा कि हम हमारे लीडर का हर आदेश मानेंगे। अगर हमारे थलाइवा कमल हसन के साथ काम करने का आदेश देते हैं तो हम उनका हुक्म मानेंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thalaiva Rajinikanth's birthday will be celebrated for 70 days, fans said - will become chief minister in 2021


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YsJYCD

No comments:

Post a Comment