टीवी डेस्क. कॉमेडियन गौरव गेरा ने अपने हालिया वीडियो को लेकर सिंगर नेहा कक्कड़ से माफी मांग ली है। इस वीडियो में गौरव ने कीकू शारदा के साथ मिलकर नेहा कक्कड़ के नाम से मिलता-जुलता किरदार (नेहा शक्कर) लाकर सिंगर की हाइट, शक्ल और टैलेंट का मजाक उड़ाया था, जिस पर नेहा और उनके भाई ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान गौरव ने कहा है कि वे उन्हें कभी दुखी नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि वे उनके फैन हैं।
गौरव की सफाई
चैनल ने वीडियो हटा लिया
गौरव आगे कहते हैं, "उन्होंने सीधे तौर पर हम पर आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने चैनल के प्रति भी नाराजगी जाहिर की है। चैनल ने वीडियो हटा लिया है। कीकू और मैं हम दोनों ही बात कर रहे थे। हम उनके फैन हैं। कौन उन्हें प्यार नहीं करता। हमें उन पर गर्व है। वे भारत का नाम और फेम हैं। उन्हें दुख देने का मेरा इरादा नहीं था। वे बहुत अच्छी हैं, रॉकस्टार हैं और उन्हें मुझसे यह सब कहने की जरूरत नहीं है। मुझे उनकी हाइट के बारे में पता नहीं है। मेरा कद एवरेज है। कीकू की हाइट भी कम है। हर एपिसोड में हम एक-दूसरे का मजाक उड़ाते रहते हैं। मेरी कोई औकात नहीं कि उन्हें कुछ कह सकूं। मुझे अंदाजा भी नहीं था कि वे इस कदर दुखी हो जाएंगी।"
नेहा ने नाराजगी जताते हुए यह कहा था
नेहा ने वीडियो देखने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, "इस तरह का नेगेटिव और अपमानजनक कंटेंट बनाने के लिए इन लोगों पर लानत है। लोग जानते हैं कि मैं कॉमेडी की कितनी सराहना करती हूं। लेकिन यह हास्यास्पद है। मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो। अगर मुझसे इतनी नफरत है तो मेरे गानों पर एन्जॉय, डांस या एक्टिंग करना बंद कर दो। नमकहराम लोग।"

वहीं नेहा के भाई टोनी ने शो की क्लिप शेयर करते हुए लिखा था, "दिल टूट गया। आप एक छोटे शहर की उस लड़की को ऐसे सम्मान देते हैं, जिसने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष कर अपने दम पर सब कुछ हासिल किया। छोटे कद की वजह से मेरी बहन ने काफी कुछ सहा है। क्या आपको अहसास है कि उस इंसान पर क्या बीतती है, जिसका मजाक उसके कद और शरीर के आकार की वजह से उड़ाया जाता है।"
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38dsezN
No comments:
Post a Comment