Wednesday, October 9, 2019

War Box Office Collection, Day 8: साल की टॉप कमाई करने की ओर बढ़ रही रितिक और टाइगर की फिल्म

रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' साल की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म की ओर बढ़ रही है। पिछले बुधवार को रिलीज़ हुई फिल्म ने दूसरे बुधवार को करीब 11 करोड़ की कमाई की है। boxofficeindia.com की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई में शुक्रवार की तुलना में 40-50% की गिरावट रही, लेकिन पहले वीक में फिल्म ने 227 करोड़ रुपए की कमाई की। ऐसा लग रहा है कि इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' की कमाई को यह बड़ी आसानी से पार कर जाएगी। दिवाली से पहले तक फिल्म को किसी कॉम्पिटिशन का भी सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि 'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म ने पहले मंगलवार को करीब 27 करोड़ की कमाई की और 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। पहले वीक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने करीब 206 करोड़ की कमाई कर डाली और इस तरह पहले वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों ('बाहुबली: द कन्क्लूज़न' और 'सुल्तान') के बाद तीसरे नंबर पर रही। ऐक्शन से भरपूर इस फिल्म के बजट की बात करें तो यह लगभग 200 करोड़ रुपए है। फिल्म में रितिक और टाइगर ने ऐक्शन के मामले में अब तक का अपना बेस्ट दिया है। कहानी है एक सीक्रेट सोल्जर कबीर यानी रितिक रोशन की, जो देशभक्ति की राह में टाइगर श्रॉफ यानी खालिद की मदद लेता है। ऐक्शन फिल्मों के शौकीन के लिए यह धमाकेदार है। फिल्म में रितिक और टाइगर के अलावा वाणी कपूर, आशुतोष राणा, दिशिता सहगल भी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VB0hMo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment