अभिनेत्री के नखरे न दिनों सातवें आसमान पर है। आज-कल तापसी का व्यवहार बेहद रूड हो गया है, अब चाहे उनकी टीम हो या किसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू लेने आया जर्नलिस्ट हो, तापसी का व्यवहार बदला-बदला सा नजर आता है। 'पिंक', 'बदला' और हाल ही में 'मिशन मंगल' जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद तापसी जमकर सुर्खियों में हैं। दरअसल बुधवार यानी 9 अक्टूबर को तापसी पन्नू और अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म '' का प्रमोशन कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कई पत्रकारों और अपनी टीम के लोगों के साथ जमकर नखरें दिखाएं। अपने शुरूआती समय में किसी भी सवाल के लंबे-लंबे जवाब देकर खबरों में रहने वाली तापसी को अब पत्रकारों के सवालों पर चिढ़ मचने लगी है। अब तापसी हर दूसरे सवाल पर भड़क उठती हैं। फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान मौजूद एक सूत्र ने बताया, 'मैंने देखा कि अगर कोई भी पत्रकार तापसी के हिसाब के यानी उनको पसंद आने वाले सवाल नहीं पूछता तो वह बात-बात पर भड़क जातीं, पत्रकार संग नोकझोंक करतीं और अपने अंदाज में चार बातें सुना देतीं।' फिल्म सांड की आंख दो ऐसी बुजुर्ग महिलाओं की कहानी है, जो दुनिया भर में नारी सशक्तिकरणकी की पहचान बन गई हैं। ऐसे में जब #MeToo मुहीम को लेकर तापसी से सवाल किया गया तो आनाकानी करने लगीं। सूत्र आगे बताते हैं, 'किसी भी पत्रकार का सवाल अगर तापसी को सुरक्षित नहीं लगता तो वह परेशान हो जातीं। इंटरव्यू लेने आई एक महिला पत्रकार ने तापसी से #Metoo सवाल किया कि क्या वाकई #Metoo मुहीम के बाद बॉलिवुड में कोई बदलाव आया है, इस समय यह मुहीम खत्म सा हो गया है, इस समय यह मुहीम कहां है, क्या इस मुहीम को चलते रहने की जरूरत है, क्या इस मुहीम की जरूरत अभी भी है, एक महिला होने के नाते आप कैसे देखती हैं? सवाल सुनते ही तापसी परेशान हो गईं, पत्रकार संग नोकझोंक कर बताने लगीं क्या पूछना चाहिए और क्या नहीं, सवाल को छोटा और कमजोर बताकर वहां मौजूद लोगों के सामने पत्रकार का मजाक बनाने लगीं। वहीं उनके साथ मौजूद भूमि पेडनेकर ने शांति से अपनी बात रखी।' 'तापसी का यह व्यवहार सिर्फ पत्रकारों तक सीमित नहीं था, वह बात-बात पर पीआर टीम के सदस्यों को भी धमकाकर, आंखें तरेर रही थीं। तापसी ऐसी बेहतरीन अभिनेत्री का यह व्यवहार सभी के लिए हैरान और दुःखी कर देने वाला था। तापसी के इस बर्ताव के बाद महसूस हुआ कि वहां दो लोगों की आंखे नम हो गई थीं, सबके सामने बेइज्जत हुईं महिला पत्रकार और खुद तापसी की टीम की एक महिला की आंखों में नमी थी।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/321lktH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment