Saturday, October 26, 2019

अब इस स्टारकिड को लॉन्च करने जा रहे हैं करण जौहर!

अगर बॉलिवुड में लॉन्चिंग की बात करें तो ज्यादातर स्टार पैरंट्स का भरोसा ही हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे सहित कई स्टार्स की सफलता देखकर लोगों का यह भरोसा सही भी है। इन्हीं स्टारकिड्स में लेटेस्ट नाम है फतेह रंधावा का। अगर आप यह सोच रहे हैं कि फतेह रंधावा कौन हैं तो बता दें कि वह विंदु दारा सिंह और पूर्व ऐक्ट्रेस फरहा नाज के बेटे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फतेह को दोस्ताना के सीक्वल में रोल मिला है। कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर दोस्ताना 2 के लीड रोल के लिए पहले ही साइन कर चुके हैं। खबर है कि करण को फतेह से काफी उम्मीदें हैं। ठीक वैसे ही जैसे वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा से थीं। हालांकि इस पर ऑफिशल अनाउंसमेंट होना बाकी है लेकिन विंदु अपने बेटे की मेहनत की तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि फतेह ने बीते 4 साल में ऐक्टिंग के हर डिपार्टमेंट में जी तोड़ मेहनत की है। मजेदार बात है कि इस फिल्म से एक और ऐक्टर डेब्यू कर रहे हैं और वह हैं टीवी ऐक्टर लक्ष्य। करण इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दे चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pROJsk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment