Wednesday, October 9, 2019

अर्पिता ने पति आयुष शर्मा और बेटे आहिल को बताया 'सुपरहीरो'

सलमान खान की बहन शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस समय वह अपने पति आयुष शर्मा और बेटे आहिल के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अर्पिता अपने पति और बेटे को प्यार करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसके अलावा वह अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुष शर्मा और आहिल की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आयुष शर्मा और आहिल कैप्टन अमेरिका की शील्ड के साथ पोज मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन दिया, 'मेरे सुपरहीरो आयुष शर्मा और आहिल'। बता दें कि आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलिवुड में कदम रखा था। इस समय वह अपनी अगली फिल्म 'क्वाथा' की तैयारी कर रहे हैं। फिल्ममेकर्स ने बताया कि फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म से कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ बॉलिवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में आयुष शर्मा सेना के अधिकारी की भूमिका निभायेंगे। आयुष शर्मा ने 'क्वाथा' को लेकर कहा कि सेना की भाषा और तौर तरीकों को समझने की ट्रेनिंग कर रहा हूं ताकि फिल्म में कैरेक्टर के साथ न्याय कर सकूं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2M2Dbv2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment