Saturday, October 26, 2019

अनुराग कश्यप से तलाक पर बोलीं कल्कि केकला, खुद को सबसे दूर करके गईं थीं सोलो ट्रिप पर

ऐक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। कल्कि ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड Guy Hershberg के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कल्कि अपनी प्रेग्नेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं और काफी खुश हैं। हालांकि, इससे पहले उनकी जिंदगी में एक बुरा दौर भी आया था उनका फिल्ममेकर से तलाक हुआ था। कल्की ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह एक बुरा दौर था। वह काफी फ्रस्टेट हो गई थीं क्योंकि इससे सिर्फ उनपर नहीं बल्कि उनकी फैमिली पर भी असर पड़ रहा था। कल्कि ने बताया, 'मैं काफी फ्रस्टेटेड थीं। इससे सिर्फ वह नहीं, बल्कि उनकी फैमिली भी प्रभावित हो रही थी। बेंगलुरु में पड़ोसी उनके पैरंट्स से पूछते थे कि क्या यह सही है। खूब गॉसिप होती थीं।' कल्कि ने कहा कि इसके बाद उन्होंने खुद को मीडिया से दूर कर लिया। हर बात को तोड़-मरोड़कर बताया जाता है। कल्कि ने कहा, 'मुझे अहसास हुआ कि बातों को गलत तरीके से बताया जा सकता है। जब भी मैं किसी लड़के के साथ दिखती थी तो डेटिंग की खबरें बनती थीं। अनुराग के साथ भी ऐसा ही था जब भी वह किसी लड़की के साथ दिखाई देते थे। मैंने खुद को दूर कर लिया और एक सोलो ट्रिप पर गई। मैं अपने साथ काफी वक्त बिताया और मुझे लगता है कि कभी-कभी ऐसा भी करना चाहिए।' बता दें कि कल्कि और अनुराग कश्यप ने 2011 में शादी की थी। दोनों अपने रिलेशनशिप पर मीडिया में खुलकर बोलते थे। हालांकि, इनका रिश्ता 2015 में खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WfJYoj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment