बॉलिवुड के शहंशाह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कितने ऐक्टिव हैं, यह तो जगजाहिर है। फिल्मों की सराहना करनी हो या फिर फैंस को त्योहार पर बधाई देनी हो, वह हमेशा इन चीजों में बाकी ऐक्टर्स से काफी आगे रहते हैं। हाल ही में बिग ने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी दो पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। पहली पिक्चर में वह एक बच्ची के साथ फुलझड़ी जलाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में वह जया बच्चन के साथ फुलझड़ी जलाते नजर आ रहे हैं। जया इसमें अमिताभ का हाथ पकड़े हुए हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सुपरस्टार ने लिखा, 'दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं। सुख शांति समृद्धि, सदा।' इसके आगे उन्होंने कहा कि इसे सभी बधाइयों के जवाब के रूप में स्वीकार करें। व्यक्तिगत रूप से सभी को जवाब दे पाना असंभव है। बता दें, बीते दिनों अमिताभ ने अपना 77वां जन्मदिन भी मनाया था। उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने घर पर दिवाली की ग्रैंड पार्टी दे सकते हैं। इसमें बॉलिवुड इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32RWj4C
via IFTTT
No comments:
Post a Comment