हॉलीवुड डेस्क.पॉप सिंगर जस्टिन बीबरएक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स यानी PETA ने उन्हें दो बिल्लियों को खरीदने पर आड़े हाथों लिया है। इस खबर के सामने आते ही जस्टिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पेटा के लिए मैसेज पोस्ट कर समंदर से प्लास्टिक हटाने की सलाह दी है।
पेटा ने कहा गोद ले सकते थे जस्टिन : पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स यानी PETA की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लीसा लेंज ने कहा- "हाइब्रिड बिल्लियों की मांग बढ़ाने की जगह जस्टिन लोकल शेल्टर से एक बिल्ली को गोद लेकर उसका जीवन बचा सकते थे। साथ ही वे अमेरिका में जानवरों की अधिकता से उपजे संकट को कम करने में मदद कर सकते थे। ऐसा करके वे दुनिया भर के अपने फैन्स को प्रेरित कर सकते थे। उनका यह रुख साबित करता है कि जब जानवरों की मदद करने की बात आती है तो उन्हें परवाह नहीं है।"
बीबर ने दिया ये जवाब : हालांकि जस्टिन बीबर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पेटा के इस कदम के बारे में लिखा है- "पेटा जाओ, शिकार और जानवरों पर हो रहे अत्याचारों जैसी असली प्रॉब्लम्स पर फोकस करो। आप इन सब में मुझमें इसलिए घसीट रहे हैं क्योंकि मुझे एक विशेष प्रकार की बिल्ली चाहिए। आपने तब इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया जब मैंने अपने डॉग ऑस्कर को पाया था। तब रेस्क्यू क्यों नहीं हुआ था। हर पालतू जानवर का रेस्क्यू होना जरूरी है क्या। मैं गोद लेकर जानवरों को बचाने में यकीन रखता हूं लेकिन प्राथमिकताओं के बारे में भी सोचता हूं। इसलिए पेटा, जाओ और समंदर में जितना प्लास्टिक है उससे जानवरों को बचाओ। मेरी खूबरसूरत बिल्लियों को अकेला छोड़ दो।"
2.31 लाख से ज्यादा फालोअर्स :जस्टिन ने सुशी और टुना नाम की दो बिल्लियों को 35 हजार डॉलर देकर खरीदा है। इतना ही नहीं जस्टिन ने इनके लिए एक इंस्टा पेज भी बनाया है।किटी सुशी एंड टुना नाम के इस पेज पर 6 दिनों में 33 फोटो अपलोड किए गए हैं। अब तक इस पेज को 2.31 लाख लोग फॉलो कर चुके हैं। अकाउंट के इन्फो में जस्टिन ने खुद को इन दोनों बिल्लियों को पिता बताया है।
बैन है बिल्लियों की यह ब्रीड : यूएस टुडे की खबर के अनुसारएक गैर लाभकारी संस्था सावान्नाह कैट एसोसिएशन ने जस्टिन को बिल्लियों की यह ब्रीड लाकर दी है। जिसे यूनाइटेड स्टेट्स के अलावा मैसाचुसेट्स, नेबर्सका, न्यूयॉर्क, टेक्सास, कोलोराडो, जॉर्जिया, इदाहो, रोडे आइलैंड, और वेरमॉन्ट में बैन किया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ImPM9M

No comments:
Post a Comment